छतरपुर शहर को सुंदर बनाने की बनी रणनीति
विधायक ने नपा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
छतरपुर। शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने की रणनीति तैयार करने की मंशा से शनिवार को छतरपुर विधायक ललिता यादव ने नगर पालिका और प्रशासनिक अमले के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण भी किया। इस दौरान विधायक ने नगर पालिका, प्रशासनिक अधिकारियों और यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
छतरपुर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान विधायक ललिता यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते छतरपुर शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हमारी है इसलिए हमें आवश्यक कदम उठाने होंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा, एसडीएम अखिल राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों से शहर की सुंदरता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक के बाद विधायक श्रीमती यादव पूरे अमले के साथ शहर भ्रमण पर निकलीं। उन्होंने छत्रसाल चौक, पन्ना रोड और सटई रोड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पन्ना नाका के पास सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले घुमक्कड़ समुदाय के लोगों से विधायक ललिता यादव ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन परिवारों को पुरानी तहसील के पास रहने के लिए स्थाई जगह उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही इन परिवारों के लिए रोजगार की व्यवस्था भी होगी। सटई रोड पर मिले अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर करते हुए अमले को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सटई रोड की फुटपाथ पर ब्लॉक लगाकर डिवाईडर तैयार कराया जाए।
विधायक ने कहा- केन्द्रीय मंत्री से पूछिए क्यों रद्द हुआ छतरपुर का फ्लाई ओवर
भ्रमण के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों ने विधायक से छतरपुर का फ्लाई ओवर रद्द होने को लेकर सवाल किया, जिस पर विधायक ने कहा कि- जवाहर मार्ग पर निर्मित होने वाली जाम की स्थिति और हादसों पर नियंत्रण की मंशा से स्थानीय लोगों की मांग पर फ्लाई ओवर स्वीकृत हुआ था, जो कि बाद में निरस्त कर दिया गया। यह फ्लाई ओवर स्वीकृत होने के बाद रद्द क्यों हुआ इसका जवाब केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार से मांगिए।
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार