युवक ने किशोर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
कुछ घंटों में पकड़ा गया आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक किशोर की गांव के ही एक युवक द्वारा लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोर और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद में किशोर की जान गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, साथ ही आरोपी को भी कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात खजवा गांव में 15 वर्षीय रोहित पुत्र संतोष पटेल पर गांव के ही महेश पटेल ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी रोहित को तब तक पीटता रहा जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। रोहित की मौत होने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खजुराहो एसडीओपी और राजनगर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरु की, परिणामस्वरूप महज कुछ घंटे बाद ही आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। राजनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी से पूछताछ शुरु की है। वहां गांव में ऐसी चर्चा है कि मृतक और आरोपी के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कहा-सुनी हो चुकी थी। संभवत: इसी विवाद के चलते महेश ने रोहित पर हमला किया, जिसमें उसकी जान चली गई। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में पुष्टि नहीं की है।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें