जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम खैरों के पुरवा निवासी 18 वर्षीय युवक ने बीते रोज अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
खैरों के पुरवा निवासी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि उसके भतीजे धर्मेन्द्र कुशवाहा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। जगदीश ने बताया कि धर्मेन्द्र खेती-किसानी करता था। गुरुवार शाम घर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ देर बाद लगभग शाम 6 बजे धर्मेन्द्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ते ही परिवार के लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान लगभग दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
SIR को लेकर सियासत तेज, Mamata Banerjee बोलीं—जनता देगी करारा जवाब
केरल चुनाव: पार्टियों का प्रचार थमा, किस्मत अब गठबंधन के हाथ में
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी