पुरानी बुराई के चलते युवक ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड इलाके में एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया है कि उक्त मारपीट पुरानी बुराई को लेकर की गई है। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की है।
पीडि़त महिला संगीता पत्नी कोमल अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी विश्वनाथ कॉलोनी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे वह देरी रोड की बीड़ी कॉलोनी में रहने वाली अपनी बड़ी बहन सुमन के घर पर गई थीं, जहां पर राजाराम अनुरागी द्वारा उसके साथ पुरानी बुराई को लेकर मारपीट की गई। मारपीट के वक्त किसी ने वीडियो बना लिया था। संगीता के मुताबिक कुछ माह पूर्व राजाराम की बेटी, उसके पुत्र के साथ कहीं चली गई थी, जिसको लेकर राजाराम बुराई मानता है। शुक्रवार को जैसे ही वह बहन के घर पहुंची वैसे ही राजाराम ने उस पर हमला कर दिया। संगीता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में राजाराम के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है, तो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह