गंभीर बीमारी से ग्रसित युवक का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
छतरपुर। अक्सर हम सुनते हैं कि गंभीर रोग से ग्रसित मरीज को इलाज के लिए झांसी-ग्वालियर भेजा जाता है लेकिन छतरपुर में इसकी विपरीत मामला सामने आया है जिसमें एक मरीज का झांसी-ग्वालियर में इलाज नहीं हुआ और बाद में छतरपुर के जिला अस्पताल में उसका सफल ऑपरेशन किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पारवा निवासी 57 वर्षीय अमान पटेल हृदय रोग से ग्रसित हैं, इसके साथ ही उन्हें पथरी की भी शिकायत है। उक्त दोनों समस्याओं के कारण अमान लंबे समय से परेशान था। इलाके लिए उसने झांसी और ग्वालियर के कई बड़े डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कहीं भी उसका ऑपरेशन नहीं हो सका। अंतत: अमान ने छतरपुर वापिस आकर डॉ. विनीत पटैरिया को अपनी समस्या बताई, जिसके बाद डॉ. पटैरिया ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. बद्री पटेल से संपर्क कर मरीज की समस्या से अवगत कराया। डॉ. पटेल ने अमान को अपने पास बुलाकर उसकी जांच कराई और इसके बाद उसका सफल ऑपरेशन किया। मरीज अमान पटेल ने डॉ. बद्री पटेल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है। अमान का कहना है कि जिस इलाज के लिए वह पैसे देने को तैयार था, वह इलाज डॉ. बद्री प्रसाद द्वारा उसे नि:शुल्क प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि सफल ऑपरेशन के बाद अमान पटेल पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे