शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाई
बमीठा। थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रहने वाले 19 वर्षीय बाबूलाल पुत्र मल्ली कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक शराब के नशे में था। आत्महत्या के पीछे की वजह क्या है यह अभी ज्ञात नहीं हो सका।
बाबूलाल के मामा ने बताया कि उसकी बहिन जम्मू में मजदूरी करती है बाबूलाल घर में अकेला रहता था। दोपहर बाद घर के दरवाजे बंद कर उसने शराब पी और हाथ की नस को ब्लेड से काटकर फांसी के फंदे पर झूल गया। बाबूलाल के मामा ने बताया कि जब रात 9 बजे उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो दरवाजे नहीं खुले। काफी देर तक बुलाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर रोशनदान से झांककर देखा तो बाबूलाल फंदे पर लटका दिखाई दिया। जैसे-तैसे अंदर पहुंचने पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए राजनगर भेज दिया। उधर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
इनका कहना-
युवक बाबू कुशवाहा जो शांतिनगर बमीठा का रहने वाला था। मामा ने आकर पुलिस को जानकारी दी कि उसके भांजे ने कमरा अंदर बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक पुलिस पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चा अपने मामा के साथ रहता था उसके परिजन जम्मू में मजदूरी कर रहे थे। अभी 15 दिन पहले यहां आया था। पीएम के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विक्रम सिंह, एएसपी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने