आरोग्य भारती ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बड़ामलहरा। स्थानीय ऑडिटोरियम में आरोग्य भारती की ओर से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर हीमोग्लोबिन, प्रेगनेंसी, ब्लड प्रेशर,शुगर सहित अन्य जांचें भी निशुल्क की गई।
नगर परिषद अध्यक्ष निशा राजा बुंदेला के सहयोग से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री नामदेव ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नियमित जांच, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण एवं सुरक्षित मातृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की। मरीजों की जांच के दौरान कई ऐसी महिलाएं भी आई जिन्हें पहला बच्चा होना है लेकिन उनकी स्थिति काफी नाजुक है। शिविर में बीएमओ डॉ हेमंत मरैया का भी विशेष सहयोग रहा।
वहीं डॉ. प्रांशी त्रिवेदी ने महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन युक्त भोजन को दैनिक जीवन में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ खान-पान से महिलाओं और बच्चों दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। शिविर में डॉ. योगेश कुमार जैन एवं डॉ. सियाराम चौबे ने भी विभिन्न रोगों से पीडि़त मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की।
आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ एसआर चौबे एवं जिला सचिव विकास चौबे ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की मांग की। इस अवसर पर आरोग्य भारती की ओर से राजकुमार बाजपेई, कुलदीप पांडे, कमल अवस्थी, मोहिनी कुशवाहा के साथ ही अशोक पैथोलॉजी के सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही