पंजाब में अपराध कर फरार आरोपियों को बिजावर पुलिस ने पकड़ा
छतरपुर। जालंधर कमिश्नरेट के डिवीजन क्रमांक 7 थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ एवं एकत्रित होकर संपत्ति को क्षति एवं मारपीट संबंधी अपराध पर थाना डिवीजन क्रमांक 7 जालंधर कमिश्नरेट में भारतीय न्याय संहिता की छेड़छाड़, बलवा सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना के तीन आरोपी कस्बा बिजावर के निवासी थे, पंजाब पुलिस द्वारा छतरपुर पुलिस को सूचना दी गई। बिजावर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की। जालंधर पुलिस एवं थाना बिजावर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित तीन आरोपी सोहन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार, चमन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार, रजत अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 9 कस्बा बिजावर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजावर कमलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक प्रीतम, अमित सिंह, अरुण सिंह, महिला आरक्षक वंदना एवं जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस की भूमिका रही।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह