दानपत्र के जरिए जमीन हड़पने का आरोप, पीडि़त ने कलेक्टर से लगाई गुहार
छतरपुर। महाराजपुर तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर दादा के साथ धोखाधड़ी कर जमीन का दानपत्र अपनी पत्नी के नाम लिखवाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि केवाईसी के बहाने हस्ताक्षर करवाकर यह धोखा किया गया। पीडि़त ने इस दानपत्र को निरस्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन सौंपा।
ग्राम मनकारी निवासी विनोद पटेल ने बताया कि उनके बड़े भाई राकेश पटेल ने उनके दादा सूरा पटेल के साथ धोखाधड़ी की। विनोद के अनुसार, राकेश ने केवाईसी के बहाने सूरा पटेल को ले जाकर उनके हस्ताक्षर करवाए और उनकी जमीन का दानपत्र अपनी पत्नी कपूरी देवी पटेल के नाम लिखवा लिया। विनोद ने इस धोखाधड़ी को उजागर करते हुए उक्त दानपत्र को अवैध बताया और इसे निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की अपील की ताकि दादा की जमीन वापस परिवार को मिल सके।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें