अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारी-कर्मचारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल इन दिनों जिले के विभिन्न शहरी इलाकों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से प्लॉटिंग कर भूमि का विक्रय किया जा रहा है, जिसके संबंध में कई शिकायतें कलेक्टर को मिलीं। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेकर कलेक्टर द्वारा अमले को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि जिले में कहीं पर भी कॉलोनी निर्माण अथवा प्लॉटिंग के संबंध में शिकायत मिलने पर कलेक्टर के आदेश से कार्रवाई की जा रही हैं। सभी हल्का पटवारियों से उनके कार्यक्षेत्र में हो रही प्लॉटिंग अथवा कॉलोनी निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी गई है। जिस स्थान पर नियमों का उल्लंघन होता पाया जाएगा, वहां कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी निर्माताओं और प्लॉट विक्रेताओं के पास यदि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अभिमत, विकास अनुमति और कॉलोनाइजर का लाइसेंस होना अनिवार्य है, यदि उक्त दस्तावेज नहीं है तो कार्य को अवैध माना जाएगा और संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का प्रावधान है।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके