बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त
छतरपुर। छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में शनिवार शाम को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए। शनिवार शाम चार बजे मुंबई से अभिनेता संजय दत्त हवाई जहाज से निकले थे। जिसके बाद वह 6.30 बजे खजुराहो एयर पोर्ट पर पहुंचे। जहां पर धाम परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद संजय दत्त चार पहिया वाहन में सवार होकर ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचे। इसके बाद अभिनेता संजय दत्त ने सबसे पहले भगवान बालाजी के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका। इसके बाद संजय दत्त ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया। संजय दत्त ने बागेश्वर धाम आकर कहा कि यह देश और दुनिया की लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है, यहां भक्तों की आस्था देखकर अभिभूत हो गया हूं। महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इन्हें वर्षों से जानता हूं, उनके साथ जो वक्त बिताया, वह मेरे जीवन का सबसे अच्छे वक्त में से एक है और मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है, बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा इस स्थान पर बनी हुई है।
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव