माता की चौकी से एक्ट्रेस आरती सिंह ने दिखाईं झलकियां
छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री आरती सिंह 39 साल की उम्र में शादी रचाने जा रही हैं। इसी साल अभिनेत्री ने अपने होने वाले पति दीपक चौहान के साथ सगाई की थी और अब गोविंदा की भांजी 9 दिन में दीपक के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं।आरती सिंह की शादी की खबरें कुछ समय से हेडलाइंस में बनी हुई हैं। फिर फरवरी में खुद होने वाले पति दीपक के साथ तस्वीर शेयर कर आरती ने कन्फर्म कर दिया था कि वह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 25 अप्रैल को आरती और दीपक की शादी है।गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने शादी से पहले घर पर माता की चौकी रखवाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आरती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माता की चौकी से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
एक वीडियो में आरती ने माता की चौकी की झलक दिखाई है। एक तस्वीर में वह सेल्फी लेते हुए नजर आईं। इस दौरान होने वाली दुल्हन आरती ने लाल रंग का सूट पहना था, जिसे गोल्डन और रेड दुपट्टे से पेयर किया था। मिनिमल मेकअप में आरती खूबसूरत लग रही थीं और उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो दिख रहा था।आरती सिंह ने एक और तस्वीर को रीशेयर किया है, जो उनके होने वाले पति ने शेयर की है। फोटो में आरती और दीपक मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आरती ने दीपक की ओर से हाथ से बंदूक चलाने वाला इशारा किया। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा