अडानी समूह खरीद सकता है गुजरात टाइटन्स टीम
मुम्बई । अडानी समूह और टोरेंट समूह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम गुजरात टाइटन्स को खरीद सकता है। इसके लिए उसने निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स के साथ बातचीत की है। सीवीसी गुजरात टाइटंस में अपनी अधिकांश हिस्सेदारी बेचने को तैयार है। बीसीसीआई की नई टीमों को हिस्सेदारी बेचने से रोकने वाली लॉक-इन अवधि अगले साल फरवरी 2025 में समाप्त हो जाएगी। उसके बाद ये सौदा हो सकता है।
गुजरात टाइटन्स तीन साल पुरानी फ्रेंचाइजी है जिसकी कीमत 1 अरब डॉलर से 1.5 अरब न डॉलर के बीच हो सकती है। सीवीसी ने साल 2021 में 5,625 करोड़ में ये टीम खरीदी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में आईपीएल की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के मालिक बनने का अवसर हाथ से निकलने के बाद अडानी और टोरेंट दोनों ही समूह गुजरात टाइटन्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रयास करते रहे हैं।
वहीं एक अधिकारी ने कहा, आईपीएल फ्रेंचाइजी निवेशकों का बहुत ध्यान खींचती रही हैं, क्योंकि लीग ने खुद को ठोस नकदी प्रवाह के साथ एक आकर्षक संपत्ति के रूप में पेश किया है। अडानी समूह ने पहले ही महिला प्रीमियर लीग की अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी और यूएई इंटरनेशनल लीग टी20 टीमों का को खरीदा था।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स