मतदान जागरूकता के लिए प्रशासन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
छतरपुर। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत छतरपुर जिले की तीन लोकसभा पर मतदान होना है। ज्यादा से ज्यादा मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभा सकें इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, नपा सीएमओ माधुरी शर्मा के नेतृत्व में एक अनूठा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
प्रशासन ने छतरपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चौबे तिराहे तक एक 220 मीटर लंबे बैनर पर मतदान के प्रति अपने संकल्प हेतु लोगों से हस्ताक्षर कराए। पहले स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद सड़क से गुजर रहे आम लोगों से भी इस बैनर पर हस्ताक्षर कराते हुए उन्हें मतदान का संकल्प दिलाया गया। कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को इस महापर्व में अपनी वोट रूपी आहूति देनी है। 26 अप्रैल को 100 प्रतिशत मतदान के लिए हम सभी इस अभियान का हिस्सा बनें। इसी तरह एसपी अगम जैन ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस अभियान के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार ने कहा कि मतदान से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है आईए हम सभी मिलकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान का संकल्प लें। इस अभियान को नगर पालिका ने आयोजित किया था। अभियान के अवसर पर सीएमओ माधुरी शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि हमारा शहर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता का परिचय देकर लोकसभा निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाए। इस दौरान नगर पालिका ने बुन्देली चरित्रों के कटआउट्स सेल्फी प्वाइंट बनाए जिसमें आईएम वोटर काकी जैसे स्लोगन लिखे गए। इस पर अपना चेहरा लगाकर लोगों ने खुद की तस्वीरें भी लीं।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा