देर रात अवैध गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासनिक टीम ने मारा छापा
छतरपुर। जिले में मानव स्वास्थ्य के दृष्टिगत लगातार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अवैध खाद्य सामग्री निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में सोमवार की देर रात्रि को प्रशासन की संयुक्त टीम राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग द्वारा नौगांव थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर दबिश देकर अवैध गुटखा निर्माण और भंडारण पर कार्रवाई की गई। दोनों स्थानों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध माल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम तिंदनी में खेत पर बने एक घर में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। जिस जगह पर गुटखे के अवैध निर्माण किया जा रहा था उस जगह के भूमि स्वामी रणधीर सिंह पुत्र किशोर सिंह निवासी नौगांव हैं। उक्त भूमि पर बने एक मकान में अवैध गुटखे का निर्माण किया जा रहा था। कार्रवाई करने पहुंची राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से 2 गुटखा बनाने की मशीनें, 13 बोरी कच्चा माल और 42 पैकेट किंग गुटखा जप्त किया है। उक्त गुटखा तम्बाकू और सुपाड़ी को मिलाकर बनाया गया था। मामले में संबंधितों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद टीम ने नौगांव निवासी फूलचंद यादव के मकान में दबिश दी जहां भाभीजी और मास्टरजी ब्रांड का अवैध गुटखा, 3 से 4 बंडल पैकेजिंग रोल मटेरियल, 5 से 6 बोरी तंबाकू मिक्स मसाला, कच्चा माल और कैमिकल मिला है। जप्त माल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में नौगांव एसडीएम विशा माधवानी, नौगांव तहसीलदार संदीप तिवारी सहित खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान