अफगानिस्तान : कतर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 22 टन आवश्यक सामग्री पहुंचाई
अफगानिस्तान में आई बाढ़ में बगलान प्रांत के बाढ़ पीड़ितों के लिए कतरी मानवीय सहायता की मदद की। लगभग 22 टन की खेप मजार-ए-शरीफ पर पहुंचाई गई।सोमवार को मजार-ए-शरीफ में मौलान जलालुद्दीन मोहम्मद बाल्खी हवाई अड्डे पर खाद्य सामग्री, दवा, तंबू और अन्य सामग्री की सहायता सौंपी गई। कतरी प्रतिनिधि ने सामग्री पहुंचाने के दौरान बताया कि दोहा अफगानिस्तान में बाढ़ से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाना चाहते हैं।बाढ़ ने अफगानिस्तान के बदख्शां, घोर, बगलान और हेरात प्रांत में कहर बरपाया है। बाढ़ के कारण लगभग 2000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है।
कतर के अंतरराष्ट्रीय खोज और बचाव सलाहकार समूह के प्रमुख फहद अब्दुल्ला अल-दोसारी ने कहा कि यह हमारी सहायता की पहली खेप है। बाढ़ प्रभावितों के लिए 22 टन दवा, तंबू और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा चुकी है। अफगानिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य जारी रहेगा।अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में भारी बाढ़ आने के बाद विश्व खाद्य कार्यक्रम ने रविवार को घोषणा की कि अधिकांश बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ऐसे हैं जहां ट्रक आदि वाहनों से सहायता नहीं पहुंचाई जा सकती। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें सहायता कर्मी गधों का उपयोग करके बगलान में आपातकालीन आपूर्ति कर रहे हैं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे