आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने एक साथ खाया जहर, दोनों की हुई मौत
छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के मिढ़का गांव में बुधवार को एक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी विवाद की नाराजगी में पति-पत्नी दोनों ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिढ़का निवासी घंसी बाई उम्र 38 वर्ष का बुधवार को किसी बात पर अपने पति रामलाल राजपूत उम्र करीब 45 वर्ष से विवाद हो गया था, जिसके बाद घंसी बाई और रामलाल, दोनों ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगडऩे पर उन्हें लवकुशनगर अस्पताल लाया गया, जहां बीएमओ डॉ एसपी शाक्यवार ने जांच के बाद रामलाल को महोबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि घंसी बाई का लवकुशनगर में ही इलाज शुरु किया गया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान घंसी बाई ने दम तोड़ दिया और इसी बीच महोबा से सूचना आई कि रामलाल की भी मौत हो गई है। रामलाल का पोस्टमार्टम महोबा जिला अस्पताल में किया गया, जबकि घंसीबाई का पोस्टमार्टम लवकुशनगर में हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद लवकुशनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, जिसने आवश्यक कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है। पति-पत्नी में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल