विवादों के बाद 'जानकी...' को मिली मंजूरी, सेंसर ने मांगे सिर्फ दो संशोधन
फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ को लेकर हाल ही में सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माताओं के बीच विवाद ने जोर पकड़ लिया था। पहले जहां बोर्ड ने फिल्म में 96 कट लगाने की सिफारिश की थी, वहीं अब अपनी पुराने फैसले से पलटते हुए बोर्ड ने फिल्म को महज दो मामूली बदलावों के साथ पास करने का फैसला किया है।
नाम पर था सबसे बड़ा विवाद
फिल्म का नाम ‘जानकी’ रखने को लेकर सबसे ज्यादा आपत्ति जताई गई थी, क्योंकि ये नाम देवी सीता के नाम से जुड़ा हुआ है। सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी कि एक ऐसी महिला के किरदार के लिए, जो यौन उत्पीड़न का सामना करती है, ‘जानकी’ नाम का यूज करना अनुचित है। इस मुद्दे को लेकर मामला केरल हाई कोर्ट तक पहुंच गया।
कोर्ट में बदली सेंसर बोर्ड की राय
केरल हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड की तरफ से पेश वकील ने बताया कि अब फिल्म को सिर्फ दो बदलावों के साथ पास किया जाएगा। पहला बदलाव ये कि फिल्म के टाइटल को थोड़ा संशोधित किया जाएगा। अब फिल्म का नाम या तो ‘जानकी वी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ या ‘वी जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ होगा। इससे यह साफ किया जाएगा कि ये जानकी नाम देवी से नहीं बल्कि मुख्य किरदार जानकी विद्याधरण से जुड़ा है।
दूसरा बदलाव कोर्ट रूम में चल रहे क्रॉस-एग्जामिनेशन सीन से संबंधित है, जिसमें नायिका का नाम म्यूट करने की सलाह दी गई है। इस पर कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा है और आगे की सुनवाई निर्धारित की गई है।
सेंसर बोर्ड की क्षेत्रीय असहमति
इस पूरे विवाद में ये बात भी सामने आई कि मुंबई डिवीजन ने जहां फिल्म पर आपत्ति जताई, वहीं केरल डिवीजन ने बिना किसी बदलाव के फिल्म को पास कर दिया था। इससे ये साफ होता है कि सेंसरशिप के नियम देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रूप में लागू होते हैं, जो फिल्मकारों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।
फिल्म की रिलीज पर पड़ा असर
‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ में सुरेश गोपी और अनुपमा परमेस्वरन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म पहले 20 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर विवाद के चलते इसमें देरी हुई। अब जबकि सेंसर बोर्ड ने अपने रुख में नरमी दिखाई है, तो उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही दर्शकों तक पहुंचेगी।
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी