आपसी कलह के बाद पत्नी ने मांगा तलाक
छतरपुर। गत रोज कोतवाली थाना में एक युवक ने उस वक्त जहर खा लिया जब उसकी पत्नी ने आपसी विवाद के चलते तलाक मांग कर बच्चे को उसके हवाले करने से मना कर दिया। घटना के बाद पुलिस द्वारा युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। समय पर इलाज मिल जाने से युवक की हालत खतरे से बाहर है।
यह है मामला
किशोर सागर के समीप बकायन खिड़की इलाके में रहने वाले मुकेश पुत्र रामकृपाल प्रजापति उम्र 34 वर्ष ने बताया कि उसका विवाह कुछ वर्ष पहले पठापुर रोड पर रहने वाली सुषमा प्रजापति के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा रुद्राक्ष उम्र 2 वर्ष है। मुकेश के मुताबिक रक्षाबंधन से पहले वह अपनी पत्नी और बच्चे को उसके मायके छोड़ आया था। मुकेश के पुत्र रुद्राक्ष को सर्दी थी, जिसकी दवा उसकी पत्नी घर पर छोड़ गई थी और मायके में किसी ने दवा नहीं दिलाई, जिससे नाराज होकर मुकेश अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया। मुकेश का कहना है कि उसके साले सोनू प्रजापति द्वारा पत्नी और बच्चे को वापिस नहीं आने दिया जा रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और सोनू ने उसके पैर में कुल्हाड़ी मार दी। इस घटना की शिकायत कोतवाली थाना में की गई थी। मुकेश के मुताबिक उक्त घटना के दो दिन बाद पत्नी सुषमा ने उसे फोन लगाकर तलाक मांगा, जिस पर मुकेश बच्चे को उसके हवाले किए जाने की शर्त पर राजी हो गया। शर्त के मुताबिक सुषमा ने रुद्राक्ष (पुत्र) को मुकेश के हवाले भी कर दिया था लेकिन इसके अगले दिन ही पत्नी अपने मायके वालों को लेकर कोतवाली थाना पहुंच गई और बच्चा वापिस दिलाकर तलाक कराने की मांग पुलिस से की। सुषमा की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकेश को थाने बुलाया और बच्चा वापिस मां को लौटाने के लिए कहा। मुकेश ने शांति प्रस्ताव रखा लेकिन पत्नी सुषमा और उसके मायके वाले नहीं माने। इसी बात से दुखी होकर मुकेश ने कोतवाली में ही जहर खा लिया।
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध