गौशाला के निर्माण के बाद भी बेघर घूम रहीं गौमाता
लवकुशनगर। अनुविभाग क्षेत्र में सरकार के द्वारा गौवंश की सुरक्षा और भरण-पोषण के लिए करोड़ों रूपए खर्च कर अनेक पंचायतों में गौशालाओं का निर्माण कराया गया है लेकिन फिर भी गौवंश सड़कों पर आवारा घूमने के लिए मजबूर है।
जनपद पंचायत लवकुशनगर की ग्राम पंचायत भैरा और खपटया में तैयार हो चुकी गौशाला में आज भी गौवंश को नहीं रखा जा रहा। कहा जा रहा है कि यह अभी शुरू नहीं हुई है। इसी तरह भैरा पंचायत में भी गौशाला के नाम पर निर्माण कार्य हुआ लेकिन गौवंश को कोई राहत नहीं मिली। भैरा पंचायत में अन्य सरकारी इमारतों में भी भ्रष्टाचार की खबरें सामने आ रही हैं। भैरा ग्राम के कई लोगों ने जनपद पंचायत में आवेदन देकर गौशाला को सुचारू रूप से चालू करने की मांग उठाई है। इधर सिलपतपुरा निवासी भाजपा मण्डल महामंत्री ने भी गौवंश से फसलों के नुकसान का मुद्दा उठाते हुए अतिशीघ्र गौशाला शुरू करने की मांग उठाई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला