शर्मनाक हार के बाद रोहित शर्मा ने कोचिंग स्टाफ का किया बचाव, कहा....
न्यूजीलैंड के हाथों मिली 3-0 से हार के बाद टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ निशाने पर है। फैंस गौतम गंभीर की टीम को जमकर कोस रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कीवियों के हाथों मिली शर्मनाक और ऐतिहासिक हार के लिए कोचिंग स्टाफ को जिम्मेदारी नहीं ठहराया है। रोहित ने कोचिंग स्टाफ का बचाव करते हुए खिलाड़ियों पर इस हार पूरा दोष रखा दिया है।
न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से हरा इतिहास रच दिया। ये न्यूजीलैंड की भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले कभी किसी टीम ने भारत को उसके घर में तीन या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया था। ये भारत को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार है।
कोचिंग स्टाफ शानदार
मुंबई टेस्ट मैच में मिली हार के बाद रोहित शर्मा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे कोचिंग स्टाफ को लेकर सवाल किया गया। रोहित ने कोचिंग स्टाफ का बचाव किया। उन्होंने कहा, "कोचिंग स्टाफ शानदार रहा है। उन्हें ज्यादा समय नहीं मिला। ये खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वह परिणाम के साथ उनकी मदद करें। ये सुनिश्चित करें कि पूरी टीम उनकी सोच के साथ काम कर रही है। उनको जज करना अभी जल्दबाजी हो जाएगी।"
गंभीर के कोच बनने के बाद टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ये 27 साल बाद था जब श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में मात दी है। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।
ऑस्ट्रेलिया दौरा अहम
अब भारत के लिए 22 नवंबर से शुरू हो रहा ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी अहम बन गया है। इस दौरे पर अगर टीम इंडिया को जीत नहीं मिलती है तो उसका आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना टूट तो जाएगा ही साथ ही ये टीम के लिए भी अच्छा नहीं होगा। इसके बाद बीसीसीआई टीम को लेकर कई बड़े फैसले ले सकती है। हो सकता है कि कोचिंग स्टाफ को लेकर भी बोर्ड सख्त कदम उठाए।
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते