सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरावन खुर्द में एक बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसके परिजन इलाज कराने की बजाय झाड़-फुंक कराते रहे। बच्चे को समय पर इलाज न मिलने के कारण जहर उसके शरीर में फैल गया और अंतत: बच्चे की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंगरावन खुर्द निवासी 7 वर्षीय संस्कार अहिरवार को बीते रात जहरीले सांप ने डस लिया था। घटना के बाद संस्कार के परिजन उसका इलाज कराने की बजाय उसे एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए लेकिन झाड़-फूंक से उसे बिल्कुल भी आराम नहीं मिला। जब बच्चे की हालत बिगडऩे लगी तो परिजन बाद में उसे जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और जहर पूरे शरीर में फैल चुका था जिसके चलते कुछ ही समय में संस्कार ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री