यूपी में सभी नदियां उफनी
वाराणसी । यूपी में गंगा-यमुना समेत सभी नदियां उफान पर हैं। श्रावस्ती के सिरसिया में गुरुवार को एक बोलेरो उफनाए पहाड़ी नाले में बहने लगी। एसएसबी जवानों ने रस्सी की मदद से परिवार के 5 लोगों की जान बचाई और बोलेरो को बाहर निकाला। श्रावस्ती में राप्ती नदी और नेपाल से आने वाले पहाड़ी नाले उफान पर हैं। गुरुवार सुबह सिरसिया क्षेत्र में पहाड़ी नाले के पास से एक बोलेरो निकल रही थी। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। पास खड़े युवक ने शोर मचाकर सशस्त्र सीमा बल से मदद मांगी। एसएसबी जवान तुरंत हरकत में आए। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। बोलेरो में सवार सभी एक परिवार के थे। इनमें 2 महिलाएं, 2 बच्चे और 1 पुरुष है। सभी सोनपथरी में शिव मंदिर जा रहे थे।
वाराणसी में अस्सी घाट और सुबह-ए-बनारस समेत 80 से ज्यादा घाट पानी में डूब गये हैं। नौकायन के बाद क्रूज पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। गंगा आरती और शवदाह, छतों और गलियों में हो रहे हैं।
प्रयागराज में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 1200 घर बाढ़ की जद में हैं। लखनऊ, एटा और आगरा समेत 72 जिलों में सुबह से रुक-रुक बारिश हो रही है। लखीमपुर-खीरी में कटान तेज हो गई है। शारदा नदी में नया पुरवा गांव के करीब 25 मकान कट गए। दुर्गा मंदिर नदी में समा गया है। चित्रकूट में यमुना का जलस्तर इस कदर बढ़ गया है कि सड़कों पर नाव चल रही है। राजपुर की मुख्य सड़क पर कई फीट पानी भरने के कारण 100 गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने कहा प्रदेश में 13 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान