विश्वविद्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर छात्र नेता ने किया अनूठा प्रदर्शन
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को छात्र नेता सत्येन्द्र शर्मा ने अनूठा प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विश्वविद्यालय की कुलपति तथा कुलसचिव को हटाने की मांग की है।
सुबह करीब 12 बजे सत्येन्द्र शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक दंड भरते हुए प्रदर्शन किया और इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सत्येन्द्र ने बताया कि इन दिनों विश्वविद्यालय में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सत्येन्द्र के मुताबिक हाल ही में संपन्न हुए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जानकारी छिपाई जा रही है। इसके अलावा परीक्षाओं और खेल गतिविधियों के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया गया है। सत्येन्द्र का कहना है कि वह पूर्व में भी इसके विरुद्ध आवाज उठा चुके हैं लेकिन अभी तक जांच नहीं हुई है।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप