ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता पर अमेरिका ने उठाया सवाल, कहा.....
हाल के महीनों में ईरान ने परमाणु हथियारों और विस्फोटक उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इसी को देखते हुए अब अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि ईरान के लिए ब्रेकआउट का समय अब शायद एक या दो सप्ताह का बचा है। यानी ईरान के पास परमाणु हथियार के लिए सामग्री तैयार करने का केवल ‘1 या 2 सप्ताह’ का समय बचा है।
परमाणु समझौता रद्द
शुक्रवार को एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में अपनी टिप्पणी में ब्लिंकन ने कहा, 'हम अभी जिस स्थिति में हैं, वह अच्छी स्थिति नहीं है।' रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु समझौता रद्द कर दिए जाने के बाद पहले ईरान परमाणु हथियार के लिए विस्फोटक सामग्री का उत्पादन करने की क्षमता हासिल करने से कम से कम एक वर्ष दूर था, लेकिन अब शायद एक या दो सप्ताह का ही समय ईरान के पास बचा है।'
सावधानी से नजर रख रहा अमेरिका
ब्लिंकन ने कहा कि ईरान ने खुद कोई हथियार नहीं बनाया है, लेकिन यह ऐसी चीज है जिस पर हम बहुत ही सावधानी से नजर रख रहे हैं। एंटनी ने कहा कि अमेरिका की नीति ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है और प्रशासन कूटनीति के जरिए ऐसा होने से रोकने की कोशिश करेगा।
एक साल पहले, अमेरिकी रक्षा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि ईरान अब 'लगभग 12 दिनों में एक बम के बराबर परमाणु हथियार की सामग्री' बना सकता है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन प्रशासन ने ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए एक साल से ज्यादा समय तक ईरान के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत की है। बता दें कि अमेरिका ने 2018 में ट्रंप प्रशासन के तहत इस समझौते से वापसी कर ली थी।
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक