लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले महंगा हुआ अमूल दूध
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल का दूध महंगा हो गया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर के सभी बाजारों में अमूल दूध पाउच की कीमत दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएगी।अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन जीसीएमएमएफ करती है। जीसीएमएमएफ के प्रबंधन निदेशक जयन मेहता ने कहा कि अमूल ब्रांड के तहत सभी प्रकार के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार जीसीएणएमएफ ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी।
मेहता ने कहा कि किसानों को उनकी बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए यह वृद्धि जरूरी है।ताजा बढ़ोतरी के साथ 500 मिलीलीटर अमूल भैंस दूध, 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड दूध और 500 मिलीलीटर अमूल शक्ति दूध जैसे दूध की संशोधित कीमतें क्रमश:36 रुपये, 33 रुपये और 30 रुपये हैं। जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा, दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से एमआरपी में 3-4 फीसदी की वृद्धि होती है, जो औसत खाद्य महंगाई से काफी कम है। यह ध्यान देने योग्य है कि फरवरी 2023 से अमूल ने प्रमुख बाजारों में ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है। दूध के संचालन और उत्पादन की समग्र लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में वृद्धि की जा रही है।
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
चोले बदलने से सच नहीं छिपता – अखिलेश यादव का बयान
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी – योगी आदित्यनाथ