आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को तीन माह से नहीं मिला मानेदय
छतरपुर। गुरूवार को मप्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के बैनर तले जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा तथा एक सप्ताह में मांग का निराकरण न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
मोटे के महावीर मंदिर में एकत्रित हुईं जिले की आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने छत्रसाल चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संघ की प्रदेश मंत्री संध्या त्रिपाठी ने बताया कि आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है जिसके चलते उन्हें परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। प्रदेश मंत्री संध्या त्रिपाठी ने कहा कि हम कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं इसके बावजूद हमारा मानदेय समय पर नहीं मिलता, जबकि विभागीय अधिकारियों का वेतन समय पर आ रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर माह की 5 तारीख को मानेदय आना चाहिए लेकिन शासन के इस निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि जिले की आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को नवंबर माह से मानदेय नहीं मिला है। कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए इस ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मानदेय नहीं आया तो आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश