अनिल कुंबले ने सरफराज खान को टेस्ट कैप देते हुए कही यह बात
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंडियन टीम की तरफ से दो खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। इनमें एक मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान तो दूसरे यूपी के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल शामिल हैं। सरफराज खान को भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौंपी।
सरफराज भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने वाले 311वें खिलाड़ी बने। टेस्ट कैप सौंपने से पहले अनिल कुबंल ने सरफराज को नए सफर के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने जो हासिल किया है, उस पर उन्हें वास्तव में गर्व है और साथ ही उन्होंने उन्हें लंबे करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।
कुबंल ने किया प्रेरित
कुंबले ने कहा, वास्तव में आप पर गर्व है, जिस तरह से आप आगे बढ़े हैं। मुझे यकीन है कि आपने जो हासिल किया है उस पर आपके पिता और परिवार को बेहद गर्व है। मैं जानता हूं कि आपने पूरी मेहनत की है। कुछ निराशाएं थीं, लेकिन इसके बावजूद आपने घरेलू सत्र में जो रन बनाए, वे आपको यहां ले आए हैं।
लंबे करियर के लिए दी शुभकामनाएं
उन्होंने आगे कहा, शाबाश। मुझे यकीन है कि आपके पास बनाने के लिए बहुत सारी अद्भुत यादें होंगी। यह एक लंबे करियर की शुरुआत है, आपसे पहले केवल 310 लोगों ने टेस्ट खेला है। शुभकामनाएं।
ऐसा रहा है घरेलू क्रिकेट करियर
बता दें कि सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के साथ घरेलू सर्किट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला। सरफराज ने 45 प्रथम श्रेणी मैचों में 69.85 के अविश्वसनीय औसत से 3,912 रन बनाए हैं, जबकि 14 शतक और 11 अर्द्धशतक जड़े हैं।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज