प्रशासन और निकाय की अतिक्रमण विरोधी मुहिम जारी
छतरपुर। करीब दो सप्ताह से लगातार कलेक्टर के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाकर कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका के अमले ने छत्रसाल चौक के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण को हटवाया।
तहसीलदार रंजना यादव ने बताया कि कलेक्टर की मंशानुसार शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों बस स्टैंड क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसी क्रम में अब छत्रसाल चौराहे के आसपास दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और अवैध तरीके से लगाए गए पोस्टर-होर्डिंग आदि को हटवाया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि आज की कार्यवाही में अवैध होर्डिंग्स, दुकानदारों के टीनशेड, बोर्ड आदि को हटाया गया है। आने वाले दिनों में हाईवे के पोल पर लगीं होर्डिंग्स को भी हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। हालांकि इस कार्यवाही के बाद छत्रसाल चौक पर दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली, उनका कहना था कि नगर पालिका और प्रशासन द्वारा आज जबरन कार्यवाही करते हुए नियमानुसार लगाए गए बोर्ड हटाए गए हैं। प्रयाग लाइट हाउस नामक प्रतिष्ठान के संचालक मनोज गुप्ता के मुताबिक उनकी दुकान के बाहर जो नाम का बोर्ड लगा था, वह नियमानुसार लगा था। अतिक्रमण हटाने के नाम पर टीम बोर्ड को उखाड़ ले गई है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा