अनुभवी जीवन की किसी भी परिस्थिति में हार नहीं सकता: बीके ऊषा
छतरपुर। परमात्मा हमेशा कहते हैं कि अनुभवी बनो। अनुभवी बनने के लिए परिपक्वता को विकसित करो। ज्ञान की बातों का एप्लीकेशन जीवन में इतना हम करते जाएं जो हर बात का अनुभव हमें प्राप्त होता जाए क्योंकि अनुभवी को माया कभी हिला नहीं सकती। जो अनुभवी होता है वह गंभीर होता है, अनुभवी जीवन की किसी भी परिस्थिति में हार नहीं सकता। जैसे दुनिया के अंदर कोई अनुभवी है तो लोग समझते हैं इसको धोखा तो दे नहीं सकते। इसलिए बाबा कहते हैं ज्ञान की विभिन्न बातों की एप्लीकेशन करते हुए अपने आप को इतना अनुभवी बना दो जो माया कभी भी आपको धोखा दे न सके।
उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय किशोर सागर में ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू से पधारी वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी जी ने व्यक्त किये। इस अवसर पर छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा बहन ने तिलक चुनरी, गुलदस्ते एवं शब्द सुमन के द्वारा उषा बहन एवं उनके साथ पधारे सभी का स्वागत किया। इस मौके पर ब्रह्मा कुमारीज़ परिवार के सभी भाई बहनें उपस्थिति रहे और सभी को आदरणीय बहन जी ने दृष्टि से शक्ति देकर आत्मीयता एवं शक्ति का अनुभव कराया।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल