ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाना से भी हो सकती हैं स्किन को ये समस्याएं
सर्दी हो या गर्मी हम हर मौसम में अपने चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अधिक करने से हमे स्किन संबंधी अनेक प्रॉब्लम हो सकती हैं। ज्यादा मॉइश्चराइजर के उपयोग से त्वचा के रोम छिद्र (पोर्स) बंद हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिम्पल्स हो सकते हैं, त्वचा अत्यधिक ड्राई या ऑयली हो सकती है।
इसके कारण त्वचा में जलन या एलर्जी भी हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा की रंगत भी प्रभावित हो सकती है और इस पर धूल-मिट्टी भी आसानी से चिपक जाती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए सही मॉइश्चराइजर का चयन करना चाहिए और उसका उचित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम अधिक मॉइश्चराइजर लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में कोशिश करेंगे। आइए जानें।
चेहरा ऑयली दिखने लगता है : अधिक मोइश्चराइजर का उपयोग करने से चेहरा चिपचिपा सा हो जाता है, जो दिखने में तो अजीब लगता ही है, साथ ही, खुद को भी असहज महसूस होने लगता है। चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए अगर रोज इसका अधिक उपयोग किया जाता है, तो इसपर मेकअप अप्लाई करना भी मुश्किल हो जाता है।
पोर्स बंद होने लगता है : मोइश्चराइजर का अधिक उपयोग करने से रोमछिद्र यानी त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल्स होने का खतरा बढ़ जाता है। यह त्वचा के अधिक तैलीय होने का कारण बन सकता है। साथ ही ओवर मॉइश्चराइजिंग से चेहरे की नेचुरल ब्यूटी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है । इसके साथ ही, इसके अधिक इस्तेमाल से चेहरे की स्किन ही नहीं बल्कि पूरे शरीर पर भी एक्ने की समस्या होने लगती है।
स्किन डैमेज होने लगती है : जिस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल हम अपने स्किन की नेचुरल नमी को बनाए रखने के लिए करते हैं उसी का यदि अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है तो, इससे हमारी स्किन कई तरह से डैमेज होने लगती है। इसमें अनचाहे फाइन लाइन्स, रेडनेस, डलनेस जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। यह हमारी स्किन हेल्थ को प्रभावित करता है जिससे हमारी स्किन बेजान होकर कमजोर पड़ने लगती है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा