बकस्वाहा क्षेत्र में डीएचएस स्टोन क्रेशर संचालक की मनमानी
नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, पर्यावरण और जनजीवन पर खतरा
बकस्वाहा। बकस्वाहा क्षेत्र के दमोह रोड स्थित डीएचएस स्टोन क्रेशर में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं। संचालक द्वारा पर्यावरणीय और सरकारी नियमों की खुली अवहेलना की जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और कृषि भूमि पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वहीं सरकारी राजस्व को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
क्रेशर परिसर में डस्ट नियंत्रण के लिए न तो शेड के पास पौधारोपण किया गया है और न ही नियमित वाटर ड्रॉपिंग सिस्टम संचालित है। इसके चलते धूल उड़कर आसपास की भूमि को बंजर बना रही है और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्रेशर संचालक निर्धारित लीज क्षेत्र से बाहर अवैध उत्खनन कर रहा है। मजदूरों से बिना पंजीकरण और सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। विकासखण्ड के दो स्थानों पर डीएचएस क्रेशर संचालित की जा रही है जिसमें दमोह रोड स्थित बकस्वाहा एवं गढ़ी सेमरा क्षेत्र में स्थित है।
गढ़ी सेमरा में किसानों की फसलें चौपट
गढ़ी सेमरा स्थित डीएचएस क्रेशर के पास के खेतों में धूल और ब्लास्टिंग के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने बताया कि लगातार उड़ती धूल से खेतों की मिट्टी की उर्वरता खत्म हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
रोड पर धूल से वाहनों की रफ्तार थमी
क्रेशरों से निकलने वाली धूल के कारण दमोह रोड पर आवागमन मुश्किल हो गया है। धूल की मोटी परत के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
महाविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
क्रेशरों के समीप स्थित महाविद्यालय में भी धूल और कंपन के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने प्रशासन से धूल नियंत्रण और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
अवैध ब्लास्टिंग से जान का जोखिम
ग्रामीणों के अनुसार, पत्थर निकालने के लिए भारी अवैध ब्लास्टिंग की जाती है जिससे हाइवे पर धूल का गुबार छा जाता है। राहगीरों और किसानों की जान को निरंतर खतरा बना रहता है।
इस मामले में तहसीलदार भरत पांडे ने कहा कि आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जांच की जाएगी, और यदि अनियमितताएँ पाई जाती हैं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत