प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
छतरपुर। 23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं 26 फरवरी 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में आगमन प्रस्तावित है। गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने व्ही.सी. के माध्यम से अधिकारियों के साथ सुरक्षात्मक एवं प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की। जिसमें छतरपुर जिले से एनआईसी कक्ष से व्ही.सी. के माध्यम से आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम गढ़ा के बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल लोकार्पण एवं 6वें सामूहिक 251 कन्या विवाह के कार्यक्रम संबंधित सुरक्षात्मक दृष्टि एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों के संबंध में समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री जैन ने मंच निर्माण, मंच मजबूती के लिए आयोजन कर्ताओं के साथ समन्वय करते हुए सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही मार्गा की साफ सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा, लोगों के लिए टॉयलेट्स, पानी की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, दूर संचार, कार्यस्थल पर विद्युत आपूर्ति निरंतर प्रवाह आदि की सुचारू व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप