आशा कार्यकर्ताओं ने दीपावली से पहले मानदेय भुगतान की उठाई मांग
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नहीं मिला भुगतान तो करेंगे आंदोलन
छतरपुर। जिले की समस्त ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने दीपावली से पहले उनका रुका हुआ मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की है। इस संबंध में आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष हीरादेवी सिंह चंदेल के नेतृत्व में आशा बहनों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि एनएचएम के आदेश के अनुसार प्रत्येक माह 20 से 25 तारीख तक बाउचर जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है और 1 से 5 तारीख तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। इसके बावजूद पिछले दो महीनों से मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन और बोनस मिल जाता है, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को समय पर भुगतान नहीं किया जाता। जबकि आशा कार्यकर्ता 24 घंटे ड्यूटी पर रहती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाती हैं। भुगतान समय पर न होने से आशा कार्यकर्ताओं के घरों में त्यौहार का उत्सव अधूरा रह जाता है, बच्चे नए कपड़े और मिठाई तक नहीं ले पाते। आशा बहनों ने यह भी मांग की कि केन्द्र सरकार द्वारा एनआईओएस के तहत जो परीक्षा कराई गई है, उसका प्रमाण पत्र जल्द जारी किया जाए और इसके लिए निर्धारित 5000 की राशि का भुगतान भी आशाओं को किया जाए।
जिलाध्यक्ष हीरादेवी सिंह चंदेल ने कहा कि आशा बहनों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। जब लाड़ली बहनों की किश्त समय पर आ सकती है तो फिर आशाओं को भुगतान में देरी क्यों? अगर दीपावली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो आशा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगी। इस मौके पर संध्या सोनी, रजनी जैन, छाया अवस्थी, राजकुमारी विश्वकर्मा, बबलीराजा, सुधा अग्रवाल, अरूण राजा, सुचेता सहित अनेक आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया