स्वास्थ्य विभाग राजनगर में आशा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
खजुराहो। शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर में आशा कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में राजनगर ब्लॉक की तीन आशा कार्यकर्ताओं को विभाग की योजनाओं के अंतर्गत ईएसबी 1-2 ( विवाह के बाद पहले बच्चे तथा दूसरे बच्चे के बीच 3 वर्ष का अंतर रखने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
राजनगर स्वास्थ्य विभाग के सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रथम कमला यादव ग्राम-पारवां, द्वितीय पुष्पा खरे ग्राम-घूरा, तृतीय वंदना सोनी-वार्ड क्र.10 राजनगर को परिवार कल्याण की अस्थाई विधियों के प्रचार-प्रसार में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु, शादी के दो वर्ष बाद बच्चा पैदा करने के साथ-साथ पहले बच्चे तथा दूसरे बच्चे के बीच 3 वर्ष का अंतर रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हेतु बीएमओ राजनगर डॉ.यशवंत बामोरिया, डी.पी.एम.राजेन्द्र खरे, विकल्प परियोजना सागर डिवीजन से सीनियर क्वोडिनेटर संजय कुमार, कार्यक्रम एग्जीक्यूटिव नरेन्द्र जोशी द्वारा प्रशस्तिपत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. यशवंत बामोरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं तथा आशा सुपरवाइजरों को आगामी विश्व जनसंख्या माह के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं तथा पुरुषों को परिवार कल्याण के अस्थाई साधन जैसे अंतरा इंजेक्शन, छाया साप्ताहिक गोली, माला डी तथा आई.यू.डी.सी. सहित अन्य साधनों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके