दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
छतरपुर। 30 नवंबर को आरोपियों द्वारा बड़ामलहरा की एक दुकान पर जाकर दुकानदार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, थाना बड़ा मलहरा में आरोपी मंजू पटेरिया सहित 2 के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। थाना बड़ा मलहरा पुलिस द्वारा फरार आरोपी मंजू उर्फ अरविंद पटेरिया पिता कमलापत निवासी वार्ड क्रमांक 2 कस्बा बड़ा मलहरा को अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
मंजू पटेरिया एक आदतन अपराधी है जो पूर्व में जिला बदर किया गया था। इसके विरुद्ध अवैध वसूली, अवैध शराब, अवैध हथियार, मारपीट, बलवा, छेड़छाड़, शासकीय कार्य में बाधा जैसे 43 अपराध से अधिक पूर्व से दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, अन्य आरोपी की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़ामलहरा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक रणबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, केरल प्रसाद, आरक्षक सतीश, रघुनाथ सिंह तोमर एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा