विद्यालय के वार्षिकोत्सव में थाना प्रभारी ने बेटी के साथ किया नृत्य
छतरपुर। सोमवार की शाम को चौबे कॉलोनी स्थित शेमरॉक किड्स स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में सिविल लाइन थाना प्रभारी भी अपनी बेटी के साथ नृत्य करते नजर आए, जो कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विद्यालय की डायरेक्टर उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे की पुत्री प्रिशा चौबे विद्यालय की नर्सरी कक्षा में अध्ययनरत हैं, जिसने वार्षिकोत्सव में सहभागिता करते हुए नृत्य प्रस्तुति दी। प्रिशा ने अपने पिता वाल्मीकि चौबे के साथ मंच पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य बच्चों ने भी एक-एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। वहीं थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि पुत्री के साथ नृत्य प्रस्तुति देने का उद्देश्य उसके मनोबल को बढ़ाना था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विद्यालय के डायरेक्टर उपेन्द्र प्रताप सिंह लकी, मेघा सिंह, विद्यालय के संरक्षक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह और अर्चना सिंह ने थाना प्रभारी के अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी शंकर सोनी के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर