ऑस्ट्रेलिया टीम ने अश्विन को दी क्रिकेटरों के हस्ताक्षर वाली जर्सी
ब्रिस्बेन । भारतीय टीम के अनुभवी क्रिकेटर आर अश्विन के चाहने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी हैं। इसी कारण कप्तान पैट कमिंस सहित पूरी टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अश्विन को संन्यास पर एक विशेष जर्सी भेंट की हैं। इसमें सभी क्रिकेटरों के हस्ताक्षर थे।
कमिंस ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि मैं कभी अपनी गेंदबाजी लय को लेकर परेशान रहा। वहीं मैं इसपर अधिक ध्यान नहीं देता। अश्विन के संन्यास की घोषणा पर कमिंस भी अन्य लोगों की तरह ही हैरान हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा कि निश्चित तौर पर यह थोड़ा हैरान करने वाला रहा। वह निश्चित तौर पर बेहतरीन खिलाड़ी है। ऐसे बहुत कम ऑफ स्पिनर हैं जिन्होंने इतने लंबे समय तक अपना प्रभाव दिखाया है। उनकी गणना सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शानदार प्रतिस्पर्धी रहा। ऑस्ट्रेलिया और भारत में हमारे और उसके बीच काफी रोचक प्रतिस्पर्धा हुई। हमारी टीम उसका बहुत सम्मान करती है।
कमिंस ने बारिश के कारण ड्रॉ रहे तीसरे टेस्ट मैच को निराशाजनक बताया क्योंकि खिलाड़ियों को कई बार अंदर बाहर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें कई बार अंदर बाहर होना पड़ा। मुझे याद नहीं कि पूर्व में कभी ऐसा हुआ होगा। यह निराशाजनक था। कमिंस ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण सीरीज में आगे नहीं खेल पाएंगे पर उन्हें उम्मीद है कि ट्रैविस हेड अगले मैच तक फिट हो जाएंगे जिनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम