पीएचसी धवाड़ में एचआईव्ही एड्स के प्रति किया गया जागरूक
खजुराहो। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण भोपाल के आदेश अनुसार जिला एड्स नियंत्रण टीम छतरपुर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार अवस्थी व दर्शना महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धवाड मे उपस्थित जनसमुदाय को एचआईवी एड्स एसटीआई हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक किया गया। आईसीटीसी परामर्शदाता श्रीमती सावित्री तिवारी द्वारा एचआईवी के संबंध में प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की एचआईवी वीडीआरएल जांच अनिवार्य है। बच्चों को एचआईवी के प्रभाव से अलग किया जा सके पिक इंजरी मैं 72 घंटे के अंदर पीईपी दी जा सके, एवं एचआईवी के प्रभाव को खत्म किया जाए भेदभाव एवं विभिन्न भ्रांतियां के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एचआईवी पेशेंट के साथ साथ में स्नान करने खाना खाने ,सोने ,हाथ मिलाने गले लगाने,इत्यादि से एचआईवी बिल्कुल भी नहीं होता है। इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक दी कार्यक्रम मे परियोजना समन्वयक हरिओम अग्रवाल द्वारा आईईसी मटेेेेरियल वाटकर एच, आई व्ही एडस के चार कारणो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई कार्यक्रम के अंत मे डा कुलदीप यादव द्वारा जनसमुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व कोई भी शारीरिक समस्या होने पर अस्तपताल आने की बात की गई व जनसमुदाय को प्रत्येक 6 माह मे अपनी एचआईव्ही जॉॅच करवाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुराहो से आईसीटीसी परामर्शदाता श्रीमती सावित्री तिवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धवाड स्टॉफ दर्शना से परियोजना समन्वयक हरिओम अग्रवाल ग्राम की आशा कार्यकर्ता व जनसमुदाय उपस्थित रहा।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई