सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
छतरपुर। दुनियाभर में हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। वल्र्ड एड्स डे को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच एड्स महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने, और एचआईवी / एड्स के साथ रहने वाले लोगों का समर्थन करना है। कार्यक्रम की शुरुआत जिला चिकित्सालय छतरपुर में जागरूकता प्रभात फेरी के साथ की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी गुप्ता, एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया एवं आर.एम.ओ. डॉ. अमित अग्रवाल, जिला एड्स नियंत्रण समिति नोडल अधिकारी डॉ. रविन्द्र पटेल एवं ओ.एस.टी. नोडल अधिकारी डॉ. अभय सिंह एस.टी.डी. नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल एवं डॉ. गायत्री नामदेव, जिला कार्यकम प्रबंधक राजेन्द्र खरे उपस्थित रहे। समुदायों में जो लोग एच.आई.व्ही. के साथ जीवन व्यतीत कर रहे है उनके साथ हमें भेदभाव नहीं करना है और उनको भी मुख्य धारा में जोडऩा है जिससे उनके अंदर कोई भेदभाव का भाव पैदा ना हो पाये। सभी समुदायों को आगे आकर नेतृत्व करना होगा, जिससे एच.आई.व्ही. एड्स का खात्मा जल्द से जल्द हो सके।
रैली का शुभारम्भ डॉ. आर.पी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा रेड रिविन काटकर रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली जिला चिकित्सालय छतरपुर से प्रारंभ हुई, बम्हकुमारी आश्रम के सामने मानव श्रृंखला बनाकर, किशोर सागर तालाब से होती हुई जिला चिकित्सालय छतरपुर परिसर में आकर संपन्न हुई। जिसमें दक्ष, एस.बी.एन. एवं रामदेव नर्सिंग कॉलेज के लगभग 200 विद्यार्थी एवं जिला चिकित्सालय स्टाफ सदस्य रैली में शामिल हुये। इसके बाद शासकीय कन्या महाविद्यालय में लगभग 300 विद्यार्थियों के बीच एड्स जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसके बाद रेल्वे स्टेशन छतरपुर पर एड्स जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रविन्द्र पटेल, डॉ. गायत्री नागदेव एवं डॉ. ऋषि द्विवेदी उपस्थित रहे। रेल्वे स्टेशन पर 20 लोगों की एच.आई.व्ही. स्क्रीनिंग कीगई। इसके बाद खजुराहो फार्मेसी कॉलेज जाकर एड्स जागरूकता कार्यकम किये।
विश्व एड्स दिवस के मौके पर रेड रिवन कार्यकम का आयोजन किया गया, जिसमे जिला अस्पताल के एस.टी.आई. केन्द्र से  सचिन चौरसिया, आई.सी.टी.सी. से संगीता तिवारी, सावित्री तिवारी एवं  हेवेन्द्र अहिरवार, ओ.एस.टी केन्द्र से ब्रजेश चतुर्वेदी, जमुना अवस्थी, सुधा सिंह परिहार, सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान से परियोजना प्रबंधक योगेश साहू, विपिन सिंह, सतीष गोस्वामी, वीरेन्द्र रावत, मनीष कुशवाहा, आरजू खातून, महिला समिति से परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र अहिरवार, राजकुमार चंदेल, रजनी नामदेव,कंचन रजक, ज्योति पाटकर,पायल कुशवाहा, एवं तुमुल विहान सागर से अनूप एवं ब्रजेन्द्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा एड्स जागरूकता संबंधी आई.ई.सी. सामग्री बांटी।