परवाह अभियान के तहत जागरुक कर रही यातायात पुलिस
छतरपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल, कार्यालय परिवहन आयुक्त ग्वालियर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 में चलाए जा रहे परवाह अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के छत्रसाल चौराहे पर यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने एलईडी वैन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन कर लोगों को जागरुक किया। प्रदर्शित की गई लघु फिल्म में तेज गति से वाहन चलाने के कारण तथा यातायात नियमों का पालन न किए जाने से होने वाले हादसों की जानकारी दी गई। वहीं यातायात प्रभारी ने लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाने और वाहन चलाते समय सावधानी रखने की अपील की।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही