बागेश्वर महाराज की दूसरी सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा 7 नवंबर से
हरियाणा की कथा में महाराज श्री ने दी जानकारी
तीन प्रदेशों से होकर गुजरेगी 131 किमी लम्बी यात्रा
छतरपुर। समूचे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। देश के सभी हिंदुओं को एकजुट करने के लिए उन्होंने गत वर्ष 160 किमी लम्बी सनातन हिंदू जोड़ो एकता पदयात्रा भी की थी। महाराज श्री अपने इसी संकल्प को लेकर फिर से नवंबर में पदयात्रा करने जा रहे हैं। यह पदयात्रा दिल्ली से शुरू होकर वृंदावन में समाप्त होगी। हरियाणा की कथा में महाराज श्री ने अपनी पदयात्रा की जानकारी दी।
हरियाणा के पानीपत में चल रही श्री हनुमंत कथा के पहले दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री ने अपनी दूसरी पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए फिर से पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा 10 दिनों की होगी। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा दिल्ली से शुरू होगी और वृंदावन तक जाएगी। तीन राज्यों से होकर गुजरने वाली 131 किमी लम्बी यह पदयात्रा प्रत्यक्ष रूप से 5 करोड़ लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेगी। हालांकि इस पदयात्रा के माध्यम से देश के कोने कोने में फिर से सनातन हिंदुओं को जगाने का संदेश पहुंचाया जाएगा।
हम आंदोलन नहीं, आंदोलन करते हैं
बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाएगा तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि हम आंदोलन नहीं लोगों को राष्ट्र के लिए आंदोलित करते हैं। उन्होंने कहा कि हम कलमा पढऩे के बजाय मौत को गले लगाने वाले हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि लोग अपना फायदा कमाने के लिए दुकानों का नाम बदल लेते हैं। हिंदू देश और धर्म के लिए अपनी जान दे देगा लेकिन किसी की गुलामी स्वीकार नहीं करेगा।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें