देशज समारोह में बघेली लोकगीतों की हुई प्रस्तुति
खजुराहो। आदिवर्त जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय, खजुराहो जो मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित है संग्रहालय में साप्ताहिक सांस्कृतिक श्रृंखला 'देशजÓ के अंतर्गत रविवार को बघेलखंड, बुन्देलखंड एवं जनजातीय परंपराओं पर आधारित विविध लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कलाकारों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति कपिल देव तिवारी एवं साथी, सीधी द्वारा बघेली लोकगीतों की रही कलाकारों ने गणेश वंदना, देवी गीत, सोहर एवं बधाई जैसे पारंपरिक गीतों से वातावरण को लोकसंगीत की मधुरता से भर दिया।
इसके पश्चात छिंदवाडा से पधारे मोजीलाल डंडोलिया एवं साथी द्वारा भड़म जनजातीय नृत्य की रही। भारिया जनजाति के परम्परागत नृत्यों में भड़म, प्रमुख हैं। भड़म नृत्य विवाह के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य भारियाओं का सर्वाधिक प्रिय नृत्य है। भड़म समूह नृत्य है। ढोल टिमकी वादक पहले घेरा बनाते हैं घेरे के बीच का एक नर्तक लकड़ी उठाकर दोहरा गाता है। दोहरा के अंतिम शब्द से वाद्य बजना शुरू हो जाते हैं। ढोलक की थाप और टिमकी की ताल पहले मंद गति से उठती है और तीव्र से तीव्रतर होती जाती है। नृत्य की गति भी वाद्यों के साथ बढ़ती है। ढोल वादकों के पैरा समानान्तर गति में धीरे-धीरे सरकते हैं। टिमकी वादक ठुमकते हुए अद्र्घवक्र गतियां बनाकर घेरे में घूमते हैं। घेरे के बीच के नर्तक तेज गति से पैर कमर और हाथों को गति देकर नाचते हैं। बीच-बीच में किलकाली मारते हैं। चरम पर वाद्य-नृत्य थम जाता है। फिर एक नर्तक दोहरा कहता है और यही क्रम चलता जाता है। ढोल, टिमकी और झांझ की समवेत ध्वनि दूर गरजनगे वाले बादलों की गंभीर घोष की तरह सुनाई देती है। थोड़े-थोड़े विश्राम के साथ नृत्य रात भर चलता है। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति प्रदीप पटेल एवं साथी, दमोह द्वारा बुन्देली संस्कार गीतों की रही। कलाकारों ने बिलवारी, गारी, जेवनार, बन्ना एवं सोहर जैसे गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि दर्शक झूम उठे।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा