बस स्टेण्ड में बस के हेल्पर से मारपीट
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टेण्ड क्षेत्र में बस के स्टाफ से जबरन वसूली और सवारियों को जबरन अपनी-अपनी बसों में बैठाने के मामले आए दिन सामने आते हैं। इसी को लेकर आज खजुराहो ट्रेवल्स की बस के हेल्पर के साथ बस स्टेण्ड क्षेत्र में अवैध वसूली करने वाले लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। घायल को उसका भाई जिला अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रिफर कर दिया गया है।
मारपीट में घायल सुनील गुप्ता तनय पन्नालाल गुप्ता 45 वर्ष निवासी बम्हौरी मऊरानीपुर के भाई भागचन्द्र गुप्ता ने बताया कि बस स्टेण्ड क्षेत्र में बिल्ले, सरदार, हसीन आए दिन बसों के स्टाफ से मारपीट करते हैं और जबरन वसूली करते हैं। बीते रोज भी उक्त लोगों द्वारा खजुराहो ट्रेवल्स की बस के ड्राईवर से गाली-गलौच करते हुए तीन सौ रूपए छुड़ाए गए थे। इसी तरह आज भी 500 रूपए की मांग की जा रही है पैसे नहीं देने पर उक्त लोगों द्वारा मेरे भाई हेल्पर सुनील गुप्ता की बुरी तरह मारपीट की गई। सुनील जब मरणासन्न हो गया तब आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने दिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रिफर कर दिया है। आरोपी आए दिन अन्य बसों के स्टाफ से भी गुण्डागिर्दी करते हैं और जबरन वसूली करते हैं जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई लेकिन इन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस ने धारा 119(1), 115(2), 296, 351 के तहत मामला तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा