राजनीति का शिकार हुआ राम-जानकी कुंड
छतरपुर। शहर के हनुमान टौरिया के पीछे बनने वाला राम-जानकी कुंड राजनीति का शिकार हो गया है। बाउंड्रीवाल बनाने के बाद कुंड आधा निर्मित हो सका है और इसे इसी हाल में छोड़ दिया गया है। नगर पालिका की घोर उदासीनता की वजह से ही रामजानकी कुंड का काम अधूरा पड़ा है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कुंड के लिए 5 लाख रुपए की राशि सांसद निधि से दी थी लेकिन नगर पालिका ने अब तक प्राक्कलन तैयार नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक हनुमान टौरिया के पीछे 3-4 वर्ष पहले श्रीराम-जानकी कुंड बनाने का काम शुरु हुआ था। शुरुआत में काम में काफी तेजी आई लेकिन धीरे-धीरे काम धीमा हो गया। योजना मंडल से 5 लाख प्राप्त हुए जिसका उपयोग नगर पालिका नहीं कर पाई। निकाय निधि न होने का ढिंढोरा पीट रही नगर पालिका राशि ही खर्च नहीं कर पाई। उधर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने 5 लाख रुपए भेजे थे। यह राशि भी उपयोग नहीं हो सकी। यदि यह राशि उपयोग में आ जाती और इसका प्रमाण-पत्र मिल जाता तो दिग्विजय सिंह की ओर से 5 लाख रुपए और प्राप्त हो सकते थे। सूत्रों का कहना है कि श्रीराम-जानकी कुंड को कांग्रेसियों द्वारा निर्मित कराए जाने की चर्चा होने से न तो इस ओर जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही वर्तमान नगर पालिका कोई कोशिश कर रही है। राजनीति का शिकार हुए राम-जानकी कुंड का काम अधूरा होने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition