भोपाल कलेक्टर ने गोद लिए 5 टीबी मरीज
भोपाल । भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीबी के 5 मरीज गोद लिए हैं। इन्हें वे हर महीने दाल, गुड़-रोस्टेड चना समेत अन्य प्रोटीन डाइट उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने अन्य अधिकारी और लोगों से भी कहा है कि वे भी टीबी मरीजों के लिए आगे आएं।
टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अभियान के तहत कलेक्टर भोपाल सिंह ने निक्षय मित्र के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर 5 टीबी मरीजों की पोषण आहार सहायता की जिम्मेदारी ली गई है। मरीजों को 6 माह की उपचार अवधि तक प्रतिमाह फूड बास्केट उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत क्षय रोगियों को पोषण आहार की सहायता अतिरिक्त रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित समुदाय सहायता कार्यक्रम में कोई भी नागरिक निक्षय मित्र बनकर जुड़ सकता है।
यह सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी
फूड बास्केट में हाई प्रोटीन डाइट उपलब्ध करवाई जाती है। जिसमें प्रतिमाह 3 किलो आटा, 3 किलो तूवर दाल, 1 लीटर मूंगफली तेल, 1 किलो गुड़ मूंगफली चिक्की एवं 1 किलो रोस्टेड चना टीबी मरीजों को दिया जा रहा है। क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित इस समुदाय सहायता कार्यक्रम में समय-समय पर समाज के विभिन्न लोगों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वैच्छिक रूप से फूड बॉस्केट दी जा रही है।
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध, सरकार के खिलाफ बुलंद किए आवाज
सर्जरी की खबर निकली अफवाह, अमिताभ बच्चन बोले- चिंता की कोई बात नहीं
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा संभव, रिपोर्ट होगी पेश
UP में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर रॉड देखकर लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक
ट्रंप के टैरिफ प्लान से जेनेरिक दवाओं का कारोबार प्रभावित, भारत के लिए क्या मायने?
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री बनी मौत का कारण, 10 लोगों की जान गई
गैस सिलेंडर खरीदने से पहले जान लें आज का रेट, क्या बढ़े हैं दाम?
अफगानिस्तान क्रिकेट में नेतृत्व परिवर्तन, विश्व कप से पहले शाहिदी ने छोड़ी कमान
शिक्षा मंत्री बोले- छात्रों के हित नहीं, राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी
निशातपुरा रेलवे स्टेशन का इंतजार खत्म, 26 जुलाई से मिलेगी नई सुविधा