ट्रक से टकराया बाईक सवार, मौके पर मौत
बिजावर। मातगुवां थाना अंतर्गत सागर-कानपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक माता के दर्शन के अपने गांव से ललितपुर जा रहा था तभी मातगुवां के समीप हाईवे ट्रीट के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम गंगायच थाना कोतवाली निवासी देवालाल अहिरवार पिता शीतल प्रसाद अहिरवार उम्र 24 वर्ष मोटरसाइकिल से ललितपुर माता के दर्शन करने जा रहा था तभी अचानक मातगुवां के समीप हाईवे ट्रीट के सामने ब्रिज के ऊपर ट्रक से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई एवं मृतक का पंचनामा तैयार कर मातगुवां थाना प्रभारी के द्वारा बिजावर सीएमओ संतोष सैनी को शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला