गाय से टकरायी बाईक, तीन लोग घायल
छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंगवारी के पास रात के समय एक बाईक गाय से टकरा गई जिससे बाईक में सवार पिपट निवासी तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामकृपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक राय 18 वर्ष, राजेश राय 22 वर्ष एवं काशीराम राय 30 वर्ष सभी निवासी पिपट बीती रात टीकमगढ़ जिले के लार गांव ट्रेक्टर से लकड़ी डालने गए थे। लकड़ी डालकर तीनों लोग वापस घर आ गए थे लेकिन उन्हें पता चला कि जिसके यहां लकड़ी डाली है उनके यहां किसी की मृत्यु हो गई। इसके बाद तीनों लोग बाईक से दोबारा लार गांव पहुंचे। वहां से लौटते समय मुंगवारी के पास सड़क पर बैठी गाय सामने से आ रहे ट्रक की चकाचौंध के कारण दिखाई नहीं दी जिससे उनकी बाईक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई जिसमें तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने