बिजावर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित, दो लोग घायल
छतरपुर। बिजावर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों को डायल-112 की टीम ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज सुनिश्चित किया।
छतरपुर से बिजावर जा रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल थाना मातगुवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोडन के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे का बताया जा रहा है।
घायलों की पहचान आशीष सोनी (40 वर्ष) पुत्र रतनलाल सोनी, निवासी चौक बाजार तथा सुनील वाल्मीकि (40 वर्ष) पुत्र छोटेलाल वाल्मीकि, निवासी अमानगंज मोहल्ला, संकटमोचन मंदिर के पास के रूप में हुई है। हादसे में दोनों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही डायल-112 पर तैनात आरक्षक दिलीप निगवाल एवं चालक सुरेंद्र कुमार जोशी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। समय पर पुलिस की मदद मिलने से घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध हो सकी।
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़, थिरुमावलवन ने विजय की कार्यशैली पर सवाल उठाए
अवैध खनिज परिवहन के मामले में 2 हाईवा समेत 6 वाहन जब्त
इजराइल पर बड़ा आरोप, इराक में गुप्त सैन्य अड्डा बनाने की खबर