भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीते
लोकसभा चुनाव के चार जून को नतीजे घोषित होने से पहले ही भाजपा का खाता खुल गया है। सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुंभानी का परचा रद्द होने और बाकी 8 निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी के तीन प्रस्तावकों ने चुनाव आयोग से शिकायत कर नामांकन पत्र में जाली हस्ताक्षर के आरोप लगाए थे। यहां सात मई को मतदान होना था। सूरत सीट से दस उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। भाजपा प्रत्याशी दलाल ने भी प्रस्तावकों के जाली हस्ताक्षर की शिकायत की थी। चुनाव अधिकारी ने कुंभानी को प्रस्तावकों के साथ बुलाया था, पर वह पेश नहीं कर पाए।भाजपा के मुकेश दलाल पिछले 12 साल में निर्विरोध लोकसभा चुनाव जीतने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। साथ ही भाजपा के पहले उम्मीदवार भी बन गए हैं। दलाल समेत 1951 से अब तक बिना किसी चुनावी लड़ाई के संसदीय चुनाव जीतने वालों की संख्या करीब 35 हो गई है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में 10 भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीते थे।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?